Skip to main content

गंदे नाले का बहाव

- सिद्धेश्वर
क्या समय आ गया है यार! आजकल खुलेआम क्या नहीं हो रहा है?
बात क्या है मित्र? कौन-सी बात तुम्हें परेशान कर रखा है?
कल मैंने रेलवे प्लेटफार्म पर देखा कि एक टी.सी. ने एक यात्री को, बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा और फिर कुछ रुपये लेकर उसे छोड़ दिया।
आजकल तो हर विभाग में रिश्वत लेना-देना आम बात हो गई है। इसमें नयापन क्या है?
थोड़ा रुकने के बाद राघव ने पुनः कहा - जिस टी.सी. की बात तुम कर रहे हो, वह भी अपना काम करवाने के लिए, जहाँ कहीं भी जाता होगा, रिश्वत देने के लिए मजबूर हो जाता होगा। अब तुम ही बतलाओ यार! वह रिश्वत लेगा नहीं, तो रिश्वत देगा कहाँ से? ...
मजबूरी की बात अलग है, राघव! वह अपना दामन तो पाक रख सकता है या नहीं? ...
कैसे पाक रख सकता है, वह अपना दामन? गंदे पानी के जमाव से बचने के लिए, पहले गंदे नाली के बहाव को रोकना होगा, कृष्णा! देखते नहीं, नेता हो या अधिकारी, सभी अपनी-अपनी जेबें भर रहे हैं। खुद रिश्वत लेते हैं और अपने से नीचे वाले कर्मचारियों को रिश्वत लेने के जुर्म में दंडित करने की बात करते हैं।
कथनी-करनी में यही अंतर, हमारे समाज को नहीं बदल पा रही है। इसलिए कहते हैं कि स्वच्छ समाज के लिए, स्वच्छ प्रशासन बहुत जरूरी है, मित्र! ... एक के लिए स्वेच्छा से ली जा रही रिश्वत ... दूसरे के लिए रिश्वत लेने की मजबूरी बनती जा रही है, क्या तुम इस बात से इंकार कर सकते हो? ...''
वह निरुत्तर तो हो गया, मगर संतुष्ट नहीं हो सका!

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी साक्षात्कार विधा : स्वरूप एवं संभावनाएँ

डॉ. हरेराम पाठक हिन्दी की आधुनिक गद्य विधाओं में ‘साक्षात्कार' विधा अभी भी शैशवावस्था में ही है। इसकी समकालीन गद्य विधाएँ-संस्मरण, रेखाचित्र, रिपोर्ताज, आत्मकथा, अपनी लेखन आदि साहित्येतिहास में पर्याप्त महत्त्व प्राप्त कर चुकी हैं, परन्तु इतिहास लेखकों द्वारा साक्षात्कार विधा को विशेष महत्त्व नहीं दिया जाना काफी आश्चर्यजनक है। आश्चर्यजनक इसलिए है कि साहित्य की अन्य विधाओं की अपेक्षा साक्षात्कार विधा ही एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा किसी साहित्यकार के जीवन दर्शन एवं उसके दृष्टिकोण तथा उसकी अभिरुचियों की गहन एवं तथ्यमूलक जानकारी न्यूनातिन्यून समय में की जा सकती है। ऐसी सशक्त गद्य विधा का विकास उसकी गुणवत्ता के अनुपात में सही दर पर न हो सकना आश्चर्यजनक नहीं तो क्या है। परिवर्तन संसृति का नियम है। गद्य की अन्य विधाओं के विकसित होने का पर्याप्त अवसर मिला पर एक सीमा तक ही साक्षात्कार विधा के साथ ऐसा नहीं हुआ। आरंभ में उसे विकसित होने का अवसर नहीं मिला परंतु कालान्तर में उसके विकास की बहुआयामी संभावनाएँ दृष्टिगोचर होने लगीं। साहित्य की अन्य विधाएँ साहित्य के शिल्पगत दायरे में सिमट कर रह गयी...

सवाल उर्दू का -राही मासूम रज़ा

चित्र पर क्लिक करें और पढ़े ।

नफ़ीस आफ़रीदी, साभार इंटरनेट