Skip to main content

अनचाहा बीच

- डॉ० जगदीश व्योम
''राजू को आज जाने क्या हो गया है?... वह टॉयलेट के बेण्टीलेटर पर रखे गोरैया के घोंसले को फेंकने जा रहा है। गोरैया तो उड़ गई, पर राजू उसके बच्चों को मार डालेगा ... देखिये आकर! ....'' - शीला ने अपने पति सोमेश से कहा और उल्ले पाँव लोट गई। सोमेश अधूरा चित्र छोड़कर घर पहुँचा।
''राजू बेटे! क्या बात है? गोरैया के बच्चों को क्यों मार रहे हो? ... तुम्हीं ने तो गोरैया को घोंसला रखने दिया था। तुम तो इन बच्चों को बहुत प्यार करते हो। फिर इन्हें मार क्यों रहे हो? ... इन्होंने क्या बिगाड़ा है तुम्हारा? - सोमेश ने राजू को समझाते हुए कहा।
''गोरैया ने मेरा खिलौना तोड़ डाला है। मैं इसके बच्चों को जिन्दा नहीं छोडूँगा। इन्हें मारूँगा...मारूँगा...मारूँगा। - कहते हुए राजू ने बेण्टीलेटर पर तड़ातड़ तीन-चार डण्डे मारे। गुस्से से राजू का मुँह लाल हो रहा था।
''तुम्हारा खिलौना गोरैया ने तोड़ा है, उसके बच्चों को क्यों मार रहे हो? ... ये तो बेचारे उड़ भी नहीं सकते .....।''
''मारूँगा, आपको इससे क्या?'' - राजू ने चीखते हुए कहा। शीला ने राजू को पकड़ना चाहा तो उसने शीला के ही झण्डा जड़ दिया। किसी तरह शीला ने राजू को पकड़ा।
सोमेश भारी कदमों से लौट आया। उसका मन अब चित्र बनाने में नहीं लग रहा था। सोचने लगा - ''कहाँ से आ गया इतना आक्रोश राजू में? ...कितना आक्रामक लग रहा था उसका चेहरा ... कहाँ से प्रेरणा मिली है उसे निरीह बच्चों से बदला लेने की? ... दूरदर्शन पर …के दृश्य देख-देखकर .... अखबारों से .... परिवेश से .... या .... या .... वंशानुक्रम से ....? सोमेश सोचते-सोचते चिंतन की अतल गहराई में पहुँ चुका था।
वह सोच रहा था कि भावी पीढ़ी को समाज क्या दे रहा है? ... राजू वही तो कर रहा है, जो हम और हमारा समाज उसे अप्रत्यक्ष रूप में दे रहे हैं। देश का समूचा आतंकवाद सोमेश की आँखों के आगे घूमने लगा।
.... कैसे निकल सकेगा बालमन से आतंकवाद का यह अनचाहा बीज ...? इसी दुश्चिन्ता में सोमेश शून्य में हल खोजने का प्रयास करते-करते न जाने कहाँ खो गया।
***********

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी साक्षात्कार विधा : स्वरूप एवं संभावनाएँ

डॉ. हरेराम पाठक हिन्दी की आधुनिक गद्य विधाओं में ‘साक्षात्कार' विधा अभी भी शैशवावस्था में ही है। इसकी समकालीन गद्य विधाएँ-संस्मरण, रेखाचित्र, रिपोर्ताज, आत्मकथा, अपनी लेखन आदि साहित्येतिहास में पर्याप्त महत्त्व प्राप्त कर चुकी हैं, परन्तु इतिहास लेखकों द्वारा साक्षात्कार विधा को विशेष महत्त्व नहीं दिया जाना काफी आश्चर्यजनक है। आश्चर्यजनक इसलिए है कि साहित्य की अन्य विधाओं की अपेक्षा साक्षात्कार विधा ही एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा किसी साहित्यकार के जीवन दर्शन एवं उसके दृष्टिकोण तथा उसकी अभिरुचियों की गहन एवं तथ्यमूलक जानकारी न्यूनातिन्यून समय में की जा सकती है। ऐसी सशक्त गद्य विधा का विकास उसकी गुणवत्ता के अनुपात में सही दर पर न हो सकना आश्चर्यजनक नहीं तो क्या है। परिवर्तन संसृति का नियम है। गद्य की अन्य विधाओं के विकसित होने का पर्याप्त अवसर मिला पर एक सीमा तक ही साक्षात्कार विधा के साथ ऐसा नहीं हुआ। आरंभ में उसे विकसित होने का अवसर नहीं मिला परंतु कालान्तर में उसके विकास की बहुआयामी संभावनाएँ दृष्टिगोचर होने लगीं। साहित्य की अन्य विधाएँ साहित्य के शिल्पगत दायरे में सिमट कर रह गयी...

नफ़ीस आफ़रीदी, साभार इंटरनेट

सवाल उर्दू का -राही मासूम रज़ा

चित्र पर क्लिक करें और पढ़े ।