Skip to main content

सबसे दिल का हाल न कहना लोग तो कुछ भी कहतें हैं

देवमणि पाण्डेय
सबसे दिल का हाल न कहना लोग तो कुछ भी कहतें हैं
जो कुछ गुज़रे ख़ुद पर सहना लोग तो कुछ भी कहतें हैं

हो सकता है इससे दिल का बोझ ज़रा कम हो जाए
क़तरा क़तरा आंख से बहना लोग तो कुछ भी कहतें हैं

इस जीवन की राह कठिन है पांव मे छाले पड़ते हैं
मगर हमेशा सफ़र में रहना लोग तो कुछ भी कहतें हैं

नए रंग में ढली है दुनिया प्यार पे लेकिन पहरे हैं
ख़्वाब सुहाने बुनते रहना लोग तो कुछ भी कहतें हैं

प्यार को अब इस दुनिया ने जाने कितने नाम दिये
हमने कहा ख़ुशबू का गहना लोग तो कुछ भी कहतें हैं

उसकी यादों से रोशन है अब तक दिल का हर कोना
मिल जाए तो उससे कहना लोग तो कुछ भी कहते हैं
द्वारा - चाँद शुक्ला हदियाबादीwww.radiosabrang.com

Comments

Anonymous said…
bahut khubsurat