Skip to main content

मुन्ना

सी.आर.राजश्री
(शिव केड़ा की कथा पर आधारित )
मुन्ना नाम का था एक लड़का,
घर में था माँ का राज दुलारा,
था बहुत होशियार और सयाना,
चुस्त, चुलबुला पर बहुत काला।
सब दोस्त उसका मजाक उड़ाते,
कालू मुन्ना कह उसे पुकारते,
कहते कि काला रंग सब को नहीं भाता,
इसलिए तू भी हमें तनिक न सुहाता।
रंग भरे इस दुनिया में,
काला रंग माना जाता है बेरंग,
बच्चों की यह बातें सुन कर,
मुन्ना हो जाता बहुत मायूस ।
एक दिन एक गुब्बारे वाला आया,
रंग-बिरंगी गुब्बारे संग अपने लाया,
लाल, नीला, पीला, हरा, गुलाबी,
आकर्षक मनभावन थे और लुभावनी।
बच्चों की भीड वहाँ लग गई ,
सब रंग के गुब्बारे बिक गई,
जैसे-जैसे गुब्बारे होते जाते खाली,
हवा भर नए गुब्बारों की लग जाती पंक्ति।
झूम-झूम कर बच्चे सारे,
पुलकित हो जाते देख गुब्बारे,
हाथों में ले कई गुब्बारे,
छोड़ देते आसमान में, सारे।
गुब्बारे वाले के पास एक था काला गुब्बारा,
किसी ने भी नहीं लिया, किया सबने उसे अनदेखा,
पर मुन्ने को वह अच्छा लगा और उसे खरीदना चाहा,
अपनी तरह उपेक्षित उस गुब्बारे को लेने वह पहुँचा।
मुन्ने ने पूछा क्या काला गुब्बारा नहीं उडेगा?
हैरान हो गुब्बारे वाले ने प्रेम से कहा,
रंग से कुछ फरक थोड़े ही पड़ता है,
गुब्बारा तो अंदर भरी हवा के करामात से उड़ता है।
सोचा मुन्ना फिर क्यों मनुष्य को काले-गोरे से फर्क पड़ता है,
भीतर छिपी शक्ति से ही तो व्यक्तिव का विकास होता है।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी साक्षात्कार विधा : स्वरूप एवं संभावनाएँ

डॉ. हरेराम पाठक हिन्दी की आधुनिक गद्य विधाओं में ‘साक्षात्कार' विधा अभी भी शैशवावस्था में ही है। इसकी समकालीन गद्य विधाएँ-संस्मरण, रेखाचित्र, रिपोर्ताज, आत्मकथा, अपनी लेखन आदि साहित्येतिहास में पर्याप्त महत्त्व प्राप्त कर चुकी हैं, परन्तु इतिहास लेखकों द्वारा साक्षात्कार विधा को विशेष महत्त्व नहीं दिया जाना काफी आश्चर्यजनक है। आश्चर्यजनक इसलिए है कि साहित्य की अन्य विधाओं की अपेक्षा साक्षात्कार विधा ही एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा किसी साहित्यकार के जीवन दर्शन एवं उसके दृष्टिकोण तथा उसकी अभिरुचियों की गहन एवं तथ्यमूलक जानकारी न्यूनातिन्यून समय में की जा सकती है। ऐसी सशक्त गद्य विधा का विकास उसकी गुणवत्ता के अनुपात में सही दर पर न हो सकना आश्चर्यजनक नहीं तो क्या है। परिवर्तन संसृति का नियम है। गद्य की अन्य विधाओं के विकसित होने का पर्याप्त अवसर मिला पर एक सीमा तक ही साक्षात्कार विधा के साथ ऐसा नहीं हुआ। आरंभ में उसे विकसित होने का अवसर नहीं मिला परंतु कालान्तर में उसके विकास की बहुआयामी संभावनाएँ दृष्टिगोचर होने लगीं। साहित्य की अन्य विधाएँ साहित्य के शिल्पगत दायरे में सिमट कर रह गयी...

सवाल उर्दू का -राही मासूम रज़ा

चित्र पर क्लिक करें और पढ़े ।

नफ़ीस आफ़रीदी, साभार इंटरनेट