Skip to main content

मेरी उम्मीदों को नाकाम ना होने देना

सीमा गुप्ता

ज़िंदगी की उदास राहों में,

कोई एक राह तो ऐसी होगी,

तुम तक जो मुझे लेके चली आयेगी ...

इन बिखरते ओर सम्भालते हुए लम्हात में ,

एक कोई लम्हा भी तो ऐसा होगा,

तेरी खुशबू मुझे महका के चली जायेगी........

ये मोहब्बत के जूनून का ही असर हो शायद ,

तेरे आने की ही आहट कुछ ऐसी होगी,

मेरी साँसों की जो रफ़्तार बढ़ा जायेगी...........

मेरी पल पल की दुआओं में,

कोई एक दुआ तो होगी,

तेरे दरबार में मकबूल करी जायेगी.......

तूने जो मेरी मोहब्बत के लिये होंगे लिखे,

उन्हीं फूलों से एक बार ज़रूर,

खुशबुओं से मेरी आगोश भरी जायेगी........

मैने आवाज़ दुआओं की उठा रक्खी है,

तेरे दरबार में उम्मीद सजा रखी है,

"मेरी उम्मीदों को नाकाम ना होने देना"

Comments

अपने जज्बातों को गजल मे बहुत सुन्दर ढंग से पेश किया है। बधाई।

मेरी पल पल की दुआओं में,

कोई एक दुआ तो होगी,

तेरे दरबार में मकबूल करी जायेगी.......
यह भी ग़ज़ल नहीं है ।

Popular posts from this blog

हिन्दी साक्षात्कार विधा : स्वरूप एवं संभावनाएँ

डॉ. हरेराम पाठक हिन्दी की आधुनिक गद्य विधाओं में ‘साक्षात्कार' विधा अभी भी शैशवावस्था में ही है। इसकी समकालीन गद्य विधाएँ-संस्मरण, रेखाचित्र, रिपोर्ताज, आत्मकथा, अपनी लेखन आदि साहित्येतिहास में पर्याप्त महत्त्व प्राप्त कर चुकी हैं, परन्तु इतिहास लेखकों द्वारा साक्षात्कार विधा को विशेष महत्त्व नहीं दिया जाना काफी आश्चर्यजनक है। आश्चर्यजनक इसलिए है कि साहित्य की अन्य विधाओं की अपेक्षा साक्षात्कार विधा ही एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा किसी साहित्यकार के जीवन दर्शन एवं उसके दृष्टिकोण तथा उसकी अभिरुचियों की गहन एवं तथ्यमूलक जानकारी न्यूनातिन्यून समय में की जा सकती है। ऐसी सशक्त गद्य विधा का विकास उसकी गुणवत्ता के अनुपात में सही दर पर न हो सकना आश्चर्यजनक नहीं तो क्या है। परिवर्तन संसृति का नियम है। गद्य की अन्य विधाओं के विकसित होने का पर्याप्त अवसर मिला पर एक सीमा तक ही साक्षात्कार विधा के साथ ऐसा नहीं हुआ। आरंभ में उसे विकसित होने का अवसर नहीं मिला परंतु कालान्तर में उसके विकास की बहुआयामी संभावनाएँ दृष्टिगोचर होने लगीं। साहित्य की अन्य विधाएँ साहित्य के शिल्पगत दायरे में सिमट कर रह गयी...

नफ़ीस आफ़रीदी, साभार इंटरनेट

सवाल उर्दू का -राही मासूम रज़ा

चित्र पर क्लिक करें और पढ़े ।