1- आप अपने जन्म स्थान घर परिवार और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताइए ...? - मेरा जन्म हरियाणा के काला पानी कहे जाने वाले मेवात क्षेत्र के छोटे - से क़स्बा नगीना के एक अति पिछड़े मज़दूर और इस धरती के आदि कलाकार कुम्हार जाति के बेहद निम्न परिवार में हुआ l अपने मेरे घर - परिवार और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में पूछा है l अभी हाल में मैं अपने क़स्बे में गया हुआ था , तो संयोग से कुम्हार जाति की वंशावली का लेखा - जोखा रखने वाले हमारे जागा अर्थात जग्गा आ पहुँचे l मैंने जब इनसे अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में पूछा , तब इन्होंने कुछ ऐसी जानकारी दी जो मेरे लिए लगभग अविश्वसनीय थीं l जैसे इन्होंने बताया की हमारे मोरवाल गोत्र के पूर्वज उत्तर प्रदेश के काशी के मूल निवासी थे l काशी से वे पलायन कर बनारस आये l इसके बाद बनारस से पलायन कर सैंकड़ों मील दूर दक्षिण हरियाणा के बावल क़स्बे , जो रेवाड़ी के पास है , यहाँ आये l बावल से चलकर य...
प्रकाशन हेतु रचनाएं आमंत्रित हैं।