कथाकार मेराज अहमद से फ़ीरोज़ अहमद की बातचीत आप अपने जन्म स्थान , शिक्षा , घर - परिवार और साहित्यिक पृष्ठभूमि के संदर्भ में विस्तार से बताइए ? मेरा जन्म पूर्वी उत्तर प्रदेश जनपद फैजाबाद ( वर्तमान में अंबेडकरनगर ) के मुख्यालय से कफी दूर स्थित ननिहाल के गांव जैनुद्दीन पुर में हुआ। दरअसल 1996 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने फैजाबाद जिले को दो हिस्सों में बाँट दिया पूर्वी भाग को अंबेडकरनगर नाम देकर के नए जनपद का सृजन हुआ जिसका मुख्यालय तहसील अकबरपुर को बनाया गया। मेरे ननिहाल का गाँव अकबरपुर से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में घाघरा नदी से लगभग मीलभर की दूरी पर स्थित है। नदी के दूसरे किनारे से बस्ती जनपद की सीमाएं आरंभ हो जाती हैं , जबकि मेरा पैतृक गाँव अकबरपुर ( वर्तमान में अंबेडकरनगर मुख्यालय ) से दक्षिण में लगभग 20 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर जनपद की सीमा के पास स्थित है। मेरे पिताजी का परिवार ...
प्रकाशन हेतु रचनाएं आमंत्रित हैं।