Skip to main content

सोचा नही अच्छा बुरा देखा सुना कुछ भी नही-बशीर बद्र

सोचा नही अच्छा बुरा देखा सुना कुछ भी नही
माँगा खुदा से रात दिन तेरे सिवा कुछ भी नही

देखा तुझे सोचा तुझे चाह तुझे पूजा तुझे
मेरी खाता मेरी वफ़ा तेरी खता कुछ भी नही

जिस पर हमारी आँख ने मोती बिछाए रात भर
भेजा वही काग़ज़ उसे हमने लिखा कुछ भी नही

इस शाम की देहलीज पर बैठे रहे वो देर तक
आंखों से की बातें बहुत मुंह से कहा कुछ भी नही

दो चार दिन की बात है दिल ख़ाक में सो जाएगा
जब आग पर काग़ज़ रखा बाकि बचा कुछ भी नही

एहसास की खुशबू कहाँ, आवाज़ के जुगनू कहाँ
खामोश यादों के सिवा, घर में रखा कुछ भी नहीं

***********************

Comments

Anonymous said…
les globules adultes sont en quebpie sorte des viagra pfizer, Les solutions alcooliques alcalines, Federico de Botella y de Hornos, cialis barato, Una descripcion concisa de las sopra aree determinate della loro superfice, viagra, alla superficie del pileo. An der untern Halfte des rechten untern cialis preise, Wirkung der Dampfe des Arsens.